Start Gardening: मार्च के महीने में घर पर ऊगा सकते है ये 10 सब्जियाँ, मिलेगा स्वाद और सेहत का मजा!

मार्च का महीना बागवानी के लिए एक बेहतरीन समय होता है, खासकर उन लोगों के लिए जो गर्मी के मौसम के लिए सब्जियाँ उगाना चाहते हैं। आज में आपको कुछ ऐसे सब्जियां के बारे में बताने वाली हूँ जिन्हे आप मार्च के महीने में उगा सकते हैं। और गर्मी भर आर्गेनिक सब्जियां प्राप्त कर सकते हैं।
1. टमाटर (Tomato)
सबसे पहले बात करते हैं टमाटर की यह गर्मी पसंद करने वाली फसल है, जिसे आप मार्च में उगा सकते हैं। इसे गमले या ग्रो बैग में भी आसानी से उगाया जा सकता है।
2. मिर्च (Chili)
मिर्च की अलग-अलग किस्में इस मौसम में अच्छी तरह पनपती हैं। इसे घर की बालकनी या छत पर गमले में भी उगाया जा सकता है। हरी मिर्च के पौधे बनाने में लगभग 20 से 30 दिन लगते हैं और फिर इन्हें ट्रांसफर किया जा सकता है।
इसे सेमी शेड एरिया में रखा जा सकता है, लेकिन 6 घंटे की धूप में यह तेजी से बढ़ता है। 12×12 इंच के ग्रो बैग में एक पौधा उगाया जा सकता है।
पौधा लगाने के 70 से 90 दिन बाद मिर्च तोड़ने को मिलती है और ये पौधे 6 से 12 महीने तक उपज देते हैं। बहुत तेज गर्मी होने पर इन्हें ग्रीन नेट के नीचे रखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: मिर्च के पौधे पर ढेर सारी मिर्च उगाने का सीक्रेट तरीका! इस फ्री की चीज से होंगा कमाल
3. भिंडी (Okra)
भिंडी एक ऐसी सब्जी है जो कि गर्मी में ही होती है और इसे गर्मी पसंद होती है 30 से डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर इसके लिए बहुत अच्छा है लास्ट 40 डिग्री सेल्सियस तक आप इसे उगा सकते हैं।
मार्च का महीना इसे लगाने के लिए बहुत अच्छा है। भिंडी के सीधे बीज लगाए जाते हैं।
4. लौकी (Bottle Gourd)
लौकी तेजी से बढ़ने वाली बेल वाली सब्जी है, जिसे मार्च में लगाकर गर्मी में ताजी सब्जी प्राप्त की जा सकती है। लौकी के लिए बड़ा ग्रो बैग लेना जरूरी है। 24×24 इंच के ग्रो बैग में दो लौकी के पौधे लगाएँ। बीज लगाने के 70 से 80 दिन बाद आपको हार्वेस्टिंग मिलेगी।
जब बेल बढ़ने लगे तो इसे क्रीपर नेट या मचान पर फैला दें और जब फूल आने लगे तो इसमें हैंड पॉलिनेशन करें।
नर और मादा फूल अलग-अलग होते हैं, इसलिए जब दोनों फूल एक साथ खिलें, तो हैंड पॉलिनेशन करने से लौकी जल्दी बढ़ेगी और खराब नहीं होगी।
5. कद्दू (Pumpkin)
कद्दू लंबी बेल वाली सब्जी है, जिसे खुली जगह या बड़े गमले में उगाया जा सकता है।कद्दू भी गर्मी में बहुत अच्छा होता है। मार्च के महीने में आप इसे लगा सकते हैं।
अगर आप होम गार्डनिंग करते हैं तो कद्दू को 24×24 इंच के ग्रो बैग में लगाइए और बेल फैलने के लिए एक ही पौधा लगाइए। इसमें भी हैंड पॉलिनेशन कर सकते हैं।
70 से 90 दिन में कद्दू की हार्वेस्टिंग मिल जाती है। इसके साथ ही आप 56 कद्दू भी लगा सकते हैं, जिसमें बेल नहीं होती है और यह लगभग 60 दिन में हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाता है।
6. करेला (Bitter Gourd)
मार्च का महीना करेला उगाने के लिए बेहतरीन समय होता है। यह डायबिटीज रोगियों के लिए भी काफी लाभकारी सब्जी है। करेले को आप 18×18 इंच के ग्रो बैग में उगा सकते हैं। एक ग्रो बैग में चार पौधे लगाना सही रहता है।
करेले की बेल होती है, इसलिए इसे क्रीपर नेट पर फैलाना जरूरी है। यह 50 से 60 दिनों में तैयार हो जाता है और हार्वेस्टिंग शुरू की जा सकती है। आप हरे, सफेद, छोटे चूचू करेले और लंबे झालरी करेले उगा सकते हैं।
झालरी करेले की खासियत यह है कि इसमें कड़वाहट कम होती है और इसका छिलका पतला होता है।
7. बैंगन (Brinjal)
बैंगन एक ऐसी सब्जी है जो पूरी गर्मी में आसानी से उगाई जा सकती है। बैंगन के बीजों से पहले पौधे तैयार करने में 20 से 30 दिन लगते हैं। इसके बाद बैंगन के पौधे को 15/1 इंच के ग्रो बैग में लगाना चाहिए क्योंकि इसकी जड़ें फैलती हैं और यह लंबे समय तक उपज देता है।
यह पौधा 6 महीने से लेकर 1 साल तक फल देता है। इसे फुल सनलाइट में रखें और 60 से 80 दिन बाद बैंगन की अच्छी हार्वेस्टिंग करें। काले, हरे, सफेद और लाल बैंगन की कई किस्में उगाई जा सकती हैं।
8. पालक (Spinach)
वैसे तो पालक को पूरी गर्मी आप उगा सकते हैं। पालक के बीज सीधे ही मिट्टी में लगाए जाते हैं। 24×9 इंच या 24×6 इंच का ग्रो बैग इस सब्जी के लिए पर्याप्त होता है क्योंकि पालक की जड़ें गहरी नहीं होतीं।
इसके बीज लगाने के लगभग 50 से 60 दिन बाद पहली हार्वेस्टिंग मिल जाती है। पत्तों को काटते जाइए, जिससे तीन से चार बार हार्वेस्टिंग ली जा सकती है।
9. धनिया (Coriander)
धनिया के बिना खाने का स्वाद अधूरा लगता है। इसे पूरी गर्मी उगाया जा सकता है। 24×6 इंच के ग्रो बैग में इसे लगाया जा सकता है। मिट्टी में सीधे बीज बिखेरें और हल्की परत से ढक दें।
बहुत तेज गर्मी हो तो बीज अंकुरित होने तक इसे जूट के बोरे से ढक दें और बोरे पर पानी डालें, जिससे नमी बनी रहे। एक बार अंकुरण हो जाने के बाद यह आसानी से बढ़ता है।
लगभग 45 दिन में पहली हार्वेस्टिंग मिलती है। अर्ली कोरिएंडर नाम की किस्म 30 दिन में तैयार हो जाती है।
10. खीरा (Cucumber)
खीरा गर्मियों में सबको पसंद आता है और इसे भी मार्च के महीने में लगाया जा सकता है। यह एक बेल वाली सब्जी है, जिसे 15/1 इंच या 18/1 इंच के ग्रो बैग में उगाना बेहतर होता है।
इसके बीज सीधे ग्रो बैग में लगाने चाहिए और एक ग्रो बैग में तीन से चार पौधे उगाए जा सकते हैं। यदि बेल फैलने लगे तो क्रीपर नेट का उपयोग करें। खीरे की हार्वेस्टिंग में 60 से 70 दिन लगते हैं।
इसे फुल सनलाइट में रखें, लेकिन अत्यधिक गर्मी (40°C से अधिक) से बचाएं, क्योंकि ज्यादा गर्मी में फलन कम हो सकता है। 30 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान पर खीरे की उपज अच्छी होती है।
मार्च का महीना बागवानी शुरू करने के लिए एक बेहतरीन समय है। यदि आप गर्मी में ताजी और जैविक सब्जियाँ पाना चाहते हैं, तो ऊपर दी गई सूची से अपनी पसंद की सब्जियाँ लगाएँ। सही देखभाल और नियमित पानी देने से आपको अच्छी उपज मिलेगी।
ये भी पढ़ें: मार्च में डालें यह सबसे जरूरी खाद, फलों से लद जाएंगे नींबू के पेड़