Indoor Plants: अपने घर में जरूर लगाए ये 5 इंडोर प्लांट, कम देखभाल में घर दिखेगा रॉयल

कई लोगों को गार्डनिंग का बहुत शौक होता हैं ऐसे में वे अपने गार्डन के साथ – साथ घर के अंदर भी प्लांट्स लगाना पसंद करते हैं। अगर आप भी अपने घर के अंदर प्लांट्स लगाने का सोच रहे हैं तो आज मैं आपको ऐसे इंडोर प्लांट्स के बारे में बताउंगी जिन्हें आप बिना ज्यादा झंझट के आसानी से ग्रो कर सकते हैं।

घर पर इंडोर प्लांट लगाने से न सिर्फ घर हरा – भरा रहता हैं बल्कि इससे घर में ताजगी भी रहती हैं। कई लोग अपने घर के अंदर तरह – तरह के प्लांट लगाते हैं। जिनमें कई प्लांट पानी में उगने वाले होते हैं और कई मिटटी में।

आज मैं आपको ऐसे 5 इंडोर प्लांट के बारे में बताउंगी। जो आपके घर को हरा – भरा तो रखेंगे ही साथ ही इन पौधों की आपको ज्यादा केयर भी नही करनी पड़ेगी।

ये भी पढ़े: Plants for Gate: घर के मेन गेट पर लगाए ये खूबसूरत पौधे, घर दिखेगा रॉयल

1. एग्लोनिमा प्लांट

यह एक बहुत ही अच्छा इंडोर प्लांट हैं। ये कम रोशनी में भी बहुत ही आसानी से ग्रो करता हैं। इसके साथ ही यह आस – पास की हवा को भी शुद्ध करता हैं। इस पौधें की कई सारी वैराइटी होती हैं और कई कलर्स में भी यह आपको देखने को मिलता हैं।

इस पौधें को ज्यादा देखभाल की जरुरत नही होती हैं। आपको बस ये ध्यान रखना हैं कि जब इसकी मिटटी ड्राई हो तभी पानी देना हैं नही तो पौधें की जड़ें गलना शुरू हो जाती हैं।

2.रबर प्लांट

यह एक बहुत ही फेमस इंडोर प्लांट हैं। जो अपनी मोटी, चमकदार पत्तियों के प्रसिद्ध हैं। इस पौधें को भी कम रख – रखाव की ही जरुरत होती हैं। इस प्लांट के भी कई सारे कलर होते हैं। आप अपने पसंद के हिसाब से कोई भी ले सकते हैं। ये प्लांट एक बार लगाने के बाद काफी लंबे समय तक चलता हैं।

3. लकी बैम्बू प्लांट

ये एक फेमस इंडोर प्लांट के साथ – साथ बेस्ट एयर प्यूरीफायर प्लांट भी हैं। इसे घर के साथ – साथ अपने ऑफिस में भी रख सकते हैं। यह अपनी सुंदर बॉस जैसी पत्तियों की वजह से काफी अच्छा लगता हैं। इस पौधें की भी आपको ज्यादा केयर की जरुरत नही पड़ती हैं।

4. पाचिरा प्लांट

यह एक बहुत ही खुबसूरत प्लांट हैं। इसे कल्पवृक्ष और मनी ट्री भी कहते हैं। यह एक एयर प्यूरीफायर प्लांट होने के साथ बहुत अच्छे से ग्रो भी होता हैं। इसमें आपको 2,3 प्रकार की वैराइटी देखने को मिलेगी। अगर आप इसे एक बार लगते हैं तो ये फिर सालों साल चलता हैं। इसलिए इसे भी आप अपने घर में लगा सकते हैं।

5.मनी प्लांट

मनी प्लांट एक बहुत ही लोकप्रिय पौंधा हैं। जो अक्सर आपको किसी न किसी के घर पर देखने को जरुर मिलेगा। यह एक बेल वाला पौधा हैं। ये मिटटी और पानी दोनों में ग्रो करता हैं। मनी प्लांट को वास्तु के अनुसार धन बढाने वाला पौंधा भी माना जाता हैं। यह घर को डेकोरेट भी करता हैं। इसलिए इसे अपने घर के अंदर जरूर लगाए।

ये भी पढ़ें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *