गर्मियों में 90% लोग करते है यह गलती! पौधों में पानी कब, कितना और कैसे देना चाहिए ?

हम लोगों के घर में पौधा जरूर होता है। बहुत बार गर्मियों में पौधे सूख जाते हैं इसके बहुत कारण होते हैं। पौधों के देखभाल में गलती यह भी पौधे सूखने का कारण होता है।
इस पोस्ट में हम आपको गर्मियों में पौधों में पानी कब, कितना और कैसे डालें इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं। क्योंकि पौधों को ग़लत तरीके से या कम या ज्यादा पानी देने से भी पौधे खराब हो जाते हैं।
गर्मियों में पौधों को पानी कब दें
गर्मियों में पौधों को धूप निकलने के बाद पानी नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से पौधों को नूकसान हो जाता है। धूप में दिया हूआ पानी पौधे अच्छे तरह से अवशोषित नहीं कर पाते। इसलिए गर्मियों में पौधों को पानी देने का सही समय सुबह और शाम यह होता है।
ज्यादा से ज्यादा शाम के समय पौधों को पानी देना अच्छा माना जाता है। क्योंकी शा के समय पौधों को दिया हुआ पानी पौधे रातभर आसानी से अवशोषित कर सकते हैं।
पौधों को कितना पानी दें
पौधों को हर दिन पानी देना चाहिए। गर्मियों में तो पौधों को हर दिन पानी देना जरूरी होता है। पौधों को पानी देने से पहले आपको यह चेक करना होगा की पौधों में नमी बची हैं की नहीं। इसका पता लगाने के लिए आपको अपने ऊंगली को मिट्टी के अंदर डालना हैं और देखना हैं की 2 से 3 इंच तक की मिट्टी ड्राई हो चुकी है।
क्या और इसके बाद ही आपको पानी देना चाहिए। पौधे को अच्छे से और सही मात्रा में पानी देने से पौधे के जड़ों में और मिट्टी में नमी बनी रहती है। अगर पानी एक्सट्रा हो जाता है तो वह गमले के नीचे के होल से निकल जाता हैं।
पौधों को किस तरह से पानी डालें ?
आप सभी को पौधों में पानी डालते समय इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए की पौधों के जड़ों में पानी देना चाहिए। पौधों के पत्तियों को कभी भी पानी नहीं देना चाहिए। इससे पौधों को कीड़े लग जाते हैं और इन्फेक्शन होने का भी खतरा होता है।
अगर आपका पौधा बाहर है तो उसे हफ्ते पर धूल मिट्टी चढ़ जाती है। इसलिए में एक से दो बार पौधों को धोना चाहिए। इससे पत्तियां साफ होती है और पौधे हमेशा स्वस्थ रहते हैं।
क्या पौधों को मिट्टी के अनुसार पानी देना चाहिए ?
अगर आपने जिस मिट्टी में पौधा लगाया है वह मिट्टी सुखी है तो आपको इसमें नियमित रूप से पानी देना जरूरी है। अगर मिट्टी सूखी होती है तो वह पूरा अपनी खुद सोख लेती है, और पौधों को ठीक तरह से पानी नहीं मिलता इस वजह से उसे पौधे के पत्ते पीले पड़ जाते हैं और इसके बाद वह पौधा सूख जाता है और मर जाता है।
पौधों का अच्छे से विकास होने के लिए पौधों को जल धारण क्षमता वाली मिट्टी में लगाना अच्छा माना जाता है। इस वजह से वह पौधा हमेशा हरा भरा रहता है।
क्या आउटडोर प्लांटस को पानी की ज्यादा आवश्यकता होती है
जो पौधे घर के बाहर लगवाए जाते हैं उन पौधों को ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है। उन पौधों को आप हर दिन सुबह और शाम पानी दे सकते हैं। अगर आपने कोई पौधा घर के अंदर लगाया है तो उसको ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती। इस तरह से पौधों को आप 2-4 दिनों में एक बार या मौसम के अनुसार पानी दे सकते हैं।
ये भी पढ़े
- पानी के जार में स्नेक प्लांट को उगाने का सबसे आसान तरीका, जानिए कैसे करेंगे देखभाल
- किचन वेस्ट से ऐसे तैयार करें पौधों के लिए अमृत जैसा कम्पोस्ट, जानिए Step by Step प्रोसेस
One Comment