पोर्टुलाका के पौधे में कर दीजिए ये दो काम; अनगिनत फूल से भर जाएगा पौधा
गर्मियां चल रही हैं, इन दिनों में पोर्टुलाका का फूल बहुत ज्यादा फ्लॉवरिंग करता हैं। इसके अलावा पोर्टुलाका के पौधे की देख भाल करना भी बहुत आसान हैं।गर्मियों में आप पोर्टुलाका को बहुत ही आसानी से उगा सकते हैं। इन दिनों में आपको इस पौधे की ज्यादा देख भाल नही करनी होती।
आज के इस आर्टिकल में हम आपो पोर्टुलाका के पौधे के बारे में जानकारी देंगे। आप कैसे पोर्टुलाका के पौधे की देखभाल कर सकते हैं? इसके लिए कौनसी खाद की जरूरत होती हैं? आदि।
पोर्टुलाका का पौधा घर में कैसे लगाए?
आप पोर्टुलाका का पौधा घर पर कटिंग से भी लगा सकतें हैं। आपको इसकी कटिंग कही भी किसी भी नर्सरी में मिल जाएगी।ध्यान रहे जब आपकी कटिंग ग्रो होने लगे तो आपको उपर की पत्तियों को हल्का सा तोड़ देना हैं, जिससे पौधा घना होगा।
यदि आप चाहते हैं कि आपका पौधा जल्दी और ज्यादा ग्रो हो तो आपको इसे ऐसे जगह रखना हैं जहां 1 से 2 घंटे धूप आती हो।कटिंग में आपको बहुत ही कम धूप देनी हैं। आपको इसमें तेज धूप तब देनी हैं, जब कटिंग में नए पत्ते आने लगे।

पौधे को कौनसी खाद दे?
पोर्टुलाका का पौधा तेज गर्मी के साथ साथ बढ़ता जाता हैं। तो इस समय आपको इस पौधे में सुखी हुई खाद देनी होती हैं। आपको पौधे को थोड़ा हटा हटा कर अच्छे से खाद डालनी हैं। आप अपने पौधे में वर्मिकमपोस्ट, और गोबर की खाद भी दे सकते हैं।
पौधे को तेजी से कैसे बढ़ाएं?
यदि आप चाहते हैं की आपका पोर्टुलाका का पौधा तेजी से बढ़े? तो आपको इसकी पिचिंग करनी हैं। जिससे पौधा तेजी से बढ़ेगा और फैलता जायेगा।
ये भी पढ़ें
- किचन वेस्ट से ऐसे तैयार करें पौधों के लिए अमृत जैसा कम्पोस्ट, जानिए Step by Step प्रोसेस
- मई के महीने में मोगरा के पौधे में सिर्फ एक बार डालें यह खाद, फ़ूलों की होने लगेगी बरसात
