अपने घर में जरूर लगाए ये 5 तरह के पौधे, मिलेगा वास्तु का सबसे अधिक लाभ

पौधें घर में लगाने से घर की शोभा और बढ़ जाती हैं इसलिए उन पौधों के बारे में भी जान लें जो वास्तु के हिसाब से घर के लिए शुभ होते हैं जिनसे जीवन में सफलता मिलने लगती हैं। तो आईए जानते हैं अपने घर में कौन सा पौधा लगाना चाहिए।

तुलसी 

तुलसी का पौधा हमारे भारत के हर घर में लगा होता हैं क्योंकि हिंदू धर्म में तुलसी के पौधें को मां लक्ष्मी का रुप माना जाता हैं और ऐसा मानते हैं कि तुलसी का पूजा करने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती हैं।

अश्वगंधा 

अश्वगंधा के पौधें को बहुत ही शुभ माना जाता हैं इसे घर में लगाने से समस्त वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं। अश्वगंधा का पौधा जीवन में शुभदा को बढ़ाकर जीवन को और भी अधिक सक्रिय बनाता हैं।

कनेर 

अक्सर लोगों के द्वार पर कनेर का पौधा लगा हुआ रहता हैं। कनेर का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता हैं क्योंकि यह धन को आकर्षित करता हैं।

बहुत से लोग कनेर के पौधें को अपने घर के अंदर लगा लेते हैं लेकिन जानकारों का मानना हैं की कनेर के पौधें को कभी भी घर के अंदर नही लगाना चाहिए।

श्वेतार्क का पौधा

श्वेतार्क का पौधा जिसे दूध वाले पौधें के नाम से भी जाना जाता हैं। इस पौधें पर लगने वाले फूल गणपति जी अत्यंत प्रिय होता हैं।

इस पौधें की सेवा करने से घर में रहने वाले को सुख शांति प्राप्त होती हैं ऐसा मानना हैं जिस घर में यह पौधा फलता फूलता हैं उस घर के लोगों की बरकत बढ़ती हैं।

गुड़हल

गुड़हल प्लांट ज्योतिषी में सूर्य और मंगल से संबंध रखता हैं। गुड़हल का पौधा घर में कहीं भी लगा सकते हैं लेकिन इस पौधें को पर्याप्त धूप मिलना चाहिए।

गुड़हल के फूल को जल में डालकर अर्ग देने से नाम और यश की प्राप्ति होता हैं, मंगल ग्रह की समस्या तथा संपति में लगी बांधा दूर हो जाती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *