6 ठंडी खाद जो तपती गर्मी से पौधों को बचाएंगी, इस तरह से करना है इस्तेमाल!

गर्मी का मौसम आने वाला हैं और जैसे कि हम सभी जानते हैं कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही हमें ठंडी चीजों की जरूरत होती है, वैसे ही हमारे पौधों को भी ठंडी खाद की आवश्यकता होती है ताकि वे गर्मी से बचें और हरे-भरे बने रहें।
ऐसे में आज में आपको कुछ ऐसे होममेड ठंडी खाद के बारे में बताएंगे जिससे गर्मी के मौसम में आपके पौधे को हरे-भरे और जल्दी ग्रोथ करेंगे।
हरी खाद
गर्मी के समय में हरी खाद को पौधों के लिए सबसे बेहतरीन खाद माना जाता है क्योंकि इसमें 17-18 आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो मिटटी को पोषण देने के साथ साथ खरपतवार को भी रोकने का काम करती है, जिससे पौधे को ग्रोथ होने में मदद मिलती हैं और पौधे हरे भरे भी रहते हैं।
हरी खाद का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले हरी खाद को पानी में डालकर दो दिन के लिए छोड़ दें। कुछ दिन बाद जब इसका रंग बदलने लगे तो इसे छानकर इसका पानी पौधों में डालें। यह मिट्टी को ठंडा रखती है और लंबे समय तक पौधों को पोषण देती है।
गोबर के उपले
गर्मी के दिनों में हम ठंडी खाद के रूप में गोबर के उपले का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योकि गोबर की खाद नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम से भरपूर होती है।
गोबर के उपले की खाद बनाने के लिए आपको सबसे पहले 1-2 उपलों को पानी में अच्छी तरह डुबोकर इसे कम से कम दो दिन के लिए छोड़ दें।
दो दिन के बाद आप देखेंगे की इसके पानी का कलर बदलने लगेगा फिर इस पानी को पौधों में डालें, यह मिट्टी को ठंडा रखने के साथ-साथ नमी बनाए रखता है।
वर्मी कंपोस्ट
वर्मी कंपोस्ट को सबसे ठंडी खाद माना जाता है। गर्मी के दिनों में वर्मी कम्पोस्ट खाद का इस्तेमाल हमे हमारे पौधे की नमी बनाए रखने के लिए जरूर इस्तेमाल करना चाहिए।
पौधे में वर्मी कम्पोस्ट का इस्तेमाल आप गोबर के उपले की खाद की तरह सकते हैं, इसके लिए वर्मी कंपोस्ट को पानी में दो दिन तक भिगोकर रखें।
इस पानी को पौधों में डालें, जिससे नमी और पोषण दोनों मिलेगा। इसके अलावा भी इसे मिट्टी में सीधे मिलाकर भी उपयोग कर सकते हैं।
छाछ
घर में उपयोग होने वाली छाछ को पौधों के लिए एक प्राकृतिक वरदान माना जाता है, खासकर गर्मियों में। इसमें पोटेशियम, फास्फोरस और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पौधों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं।
पौधे में छाछ का इस्तेमाल करने के लिए 1 लीटर छाछ को ताम्बे के बर्तन में या प्लास्टिक की बाल्टी में 2 दिन तक रखे। इसके बाद एक गिलास छाछ को एक लीटर पानी में मिलाकर पौधों को दें। यह पौधे को नमी देने के साथ साथ पौधे की ग्रोथ भी बढ़ाएगा।
किचन कम्पोस्ट
अगली ठंडी खाद की सूची में शामिल है किचन कम्पोस्ट जो की आसानी से हमारे रसोई से निकलने वाले वेस्ट से बन जाता हैं। यह खाद हमारे पौधे के लिए सबसे बेस्ट ठंडी खाद की सूची में शामिल होती है क्योंकि यह मिट्टी के अंदर जलधारण की क्षमता को बढ़ती है और पानी का वाष्पीकरण को बहुत कम कर देती है जिससे पौधे में लम्बे समय तक नमी बानी बानी रहती हैं।
नीम की खली
अगली ठंडी खाद नीम की खली हैं यह मिट्टी को ठंडक प्रदान करने का काम करती है जो गर्मियों के दिनों में बेस्ट होती हैं। यह पौधे में पानी को अब्जॉर्ब करके रखती हैं जिससे पौधे में लम्बे समय तक नमी बनी होती हैं।
इसे पौधे में इस्तेमाल करने के लिए नीम की खली को पाउडर के रूप में मिट्टी में मिलाएं। या फिर इसे पानी में भिगोकर 24 घंटे बाद पौधों में डालें। यह नमी बनाए रखता है और पौधों की जड़ों को मजबूत बनाता है।
One Comment