मई के महीने में मोगरा के पौधे में सिर्फ एक बार डालें यह खाद, फ़ूलों की होने लगेगी बरसात

आज हम बात करेंगे मोगरे के पौधे की जिसे हम सभी जैस्मिन के नाम से भी जानते है, मोगरे का पौधा भारत में बहुत ही प्रिय होता है क्योंकि इसके फूल बहुत सुंदर और सुगंधित होते हैं। इसके सफेद फूलों का इस्तेमाल अक्सर पूजा और त्योहारों में किया जाता है।

मोगरे का पौधा लगाना और उसकी देखभाल करना भी आसान है। वैसे तो यह समर में बहुत ही अच्छी फ्लावरिंग करता है ।

हम यहाँ आपको कुछ किचेन वेस्ट के बारे में बतायेंगे जो हमारे लिए वेस्ट है लेकिन मोगरे के पौधे के लिए बहुत ही अच्छा फर्टिलाइजर का काम  करता है ।

मोगरे के पौधे की देखभाल कैसे करे – 

1. मोगरे के पौधे को ऐसी जगह लगाएं जहाँ पर कम से कम 5-6 घंटे तक सूर्य की रोशनी पड़े।

2. इस पौधे के लिए अच्छी तरह से निकासी वाली मिट्टी उचित रहती है। बलुई मिट्टी जिसमें थोड़ी जैविक सामग्री मिली हो, वह बेहतर होती है।

3. मोगरे के पौधे को नियमित रूप से पानी देना चाहिए, खासकर गर्मी के दिनों में। लेकिन पानी जमा न होने दें क्योंकि इससे जड़ें सड़ सकती हैं।

4. पौधे को हर 3-4 महीने में खाद दें ताकि यह स्वस्थ रहे और अच्छे फूल दे।

5. पौधे की नियमित छंटाई करें ताकि यह घना और आकर्षक बना रहे। मुरझाए हुए फूलों को हटा दें ताकि नए फूल आ सकें।

मोगरे का पौधा न केवल अपनी सुंदरता के लिए बल्कि अपनी सुगंध के लिए भी पसंद किया जाता है। इसकी सुगंध से आपका घर और बगीचा महक उठेगा।

घरेलु फ़र्टिलाइज़र 

 चायपत्ती – चायपत्ती एक बहुत ही अच्छी खाद का कम करती है जो हम सभी के घर  में आसानी से उपलब्ध रहती है, यह नाइट्रोजन का बहुत ही अच्छा सौर्स है । नाइट्रोजन हमेशा पौधों को हरा – भरा रखने में मदद करता है इसका उपयोग 15 दिन में एक बार जरुर करें ।

निम्बू के छिलके – निम्बू में फास्फोरस, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे तत्व बहुत अधिक मात्र में पाए जाते है, जो पौधों के लिए बहुत ही लाभदायक होते है । एक ग्लास पानी में निम्बू के छिलकों को रात भर के लिए छोड़ दे फिर उस पानी को छान कर  बराबर मात्रा में पानी मिला दे, और इस मिश्रण को पौधों में डाल दे इस मिध्रण का उपयोग भी 15 दिन में एक बार करें।

घरेलू उर्वरक के रूप में मोगरे के पौधे के लिए उपाय ,मोगरे के पौधे के लिए आप घर पर बने उर्वरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉफी की माड़, अंडे के छिलके को पीसकर और केले के छिलके का उपयोग कर सकते हैं। ये सभी सामग्री मोगरे के पौधे को जरूरी पोषण देने में मदद करती हैं। इन्हें पौधे की मिट्टी में मिलाकर आप पौधे की वृद्धि और स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *