इस शक्तिशाली खाद को डालते ही मनी प्लांट की ग्रोथ होंगी सुपर फ़ास्ट, ग्रोथ देख कर दंग रह जाएंगे आप

मनी प्लांट का पौधा लगभग सभी के घरों में पाया जाता हैं। मनी प्लांट का पौधा घर में काफी शुभ भी माना जाता हैं। इससे घर में सुख समृद्धि आती हैं, और बुरी चीज दूर जाती हैं। यदि आप भी अपने घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना चाहते हैं? या आपके घर में लगा मनी प्लांट का पौधा ग्रो नही कर रहा, तो आप सही जगह आए हैं। 

यहां हम आपको मनी प्लांट के पौधे में तेजी से ग्रोथ करने के लिए आपको एक जादुई खाद के बारे में बताएंगे। यह खाद आपके मन प्लांट को तेजी से ग्रो होने में मदद करेगी। इसके अलावा यह आपकी मनी प्लांट के पौधे को जरूरी पोषक तत्व भी देगी। 

Money Plant को तेजी से ग्रो कैसे करें?

गर्मी का मौसम मनी प्लांट के लिए बहुत ही अच्छा होता हैं। यदि आप चाहते हैं की आपका मनी प्लांट बहुत जल्दी Grow हो और हमेशा हरा भरा रहें, तो आपको इसे गर्मी में लगाना उचित होगा। गर्मी के मौसम में आप अपने मनी प्लांट को आसानी से खाद से सकतें हैं। 

आपको अपने मनी प्लांट को 1 से 2 घंटे की धूप जरूर देना हैं इससे यह जल्दी ग्रो होगा। इसके अलावा आपको मनी प्लांट के पौधे के लिए Moss Stick लेनी हैं। यह मनी प्लांट को सही दिशा में तेजी से बढ़ने में मदद करेगा।

ध्यान रहे की आपको मॉस स्टिक में हमेशा नमी बना कर रखनी हैं। इसके लिए आप Moss Stick के अंदर वॉटर स्प्रे भी कर सकतें हैं।

आपको अपने मनी प्लांट को घना बनाने के लिए लंबी लंबी ब्रांच को कट करना हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप प्लांट की ब्रांच को काट देते हैं, तो उसमे से नए नए पत्ते आने लगते हैं।

मनी प्लांट के पौधे के कितना पानी दे?

मनी प्लांट का पौधा एक ऐसा पौधा हैं, जैसी नमी बहुत अधिक पसंद हैं। पर ध्यान रहे की आपको मनी प्लांट की जड़ों में पानी नहीं देना हैं। आपको मनी प्लांट के पत्तो को पानी देना हैं, जिससे वह तेजी से ग्रो करता हैं

आपको प्लांट को तब पानी देना हैं, जब इसकी मिट्टी अच्छे से सुख जाए। आपको इसमें कभी भी ओवर वाटरिंग नहीं करनी हैं। इसके अलावा आपको प्लांट में लगी पीली पत्तियों को अलग कर देना हैं।

मनी प्लांट के लिए शक्तिशाली फ़र्टिलाइज़र ऐसे करे तैयार?

मनी प्लांट को आपको गर्मी के मौसम में सुखी खाद देनी हैं। सुखी खाद में आप वर्मिकोंपोस्ट या गोबर की खाद भी दे सकतें हैं। आपको मार्च और अप्रैल के मौसम में आपको पौधे को सुखी खाद देनी हैं। इससे पौधा तेजी से बढ़ेगा और उसे पोशाक तत्व भी मिलेंगे।

आप घर पर ही मनी प्लांट के लिए लिक्विड फ़र्टिलाइज़र तैयार कर सकतें हैं। आइए इस फर्टिलाइजर की विधि को जान लेते हैं।

प्याज का लिक्विड फ़र्टिलाइज़र   

मनी प्लांट में आप प्याज की फर्टिलाइजर भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको प्याज के छिलके को 2 दिन के लिए पानी में भिगो कर रख देना हैं। 

चाय पत्ती का लिक्विड फ़र्टिलाइज़र 

इसके लिए आपको एक चम्मच चाय की पत्ती लेनी हैं, और उसे एक ग्लास पानी में डाल देना हैं। इस मिश्रण को आपको 2 दिन के लिए रख देना हैं। आपको इस फर्टिलाइजर को बनाने के लिए फ्रेश  चाय पत्ती ही लेनी हैं।

इसके बाद आपको दोनो फर्टिलाइजर को पानी में डाल कर Dilute करना हैं। आपको इन दोनो फ़र्टिलाइज़र को पानी में मिला एक एक मिश्रण बना लेना हैं जिसे आप पौधे में डाल सकते हैं। 

जब भी आप इस फ़र्टिलाइज़र को पौधे में दे आपको उससे 2 दिन पहले पौधे में पानी नहीं देना हैं। इससे यह फर्टिलाइजर आसानी से पौधे तक पहुंचेगा। आपको कम से कम एक जग भर कर पौधे को पानी देना हैं ताकि वो पूरा पौधे को मिले।

इसके आलावा आप फेटिलाइजर का इस्तेमाल स्प्रे बॉटल में डाल कर भी पौधे पर कर सकतें हैं। आपको इस लिक्विड फर्टिलाइजर को पौधे में लगभग हर 20 दिन के बाद देना हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *