घर के गार्डन में ऐसे उगाए सौफ का पौधा; जाने इसे लगाने का सबसे आसान तरीका

 सौफ हमने कभी न कभी माउथ फ्रेशनर के तौर पर जरूर खाई होगी। आपने देखा होगा जब भी हम रेस्टोरेंट जाते है तो  अक्सर खाने के बाद हमे सौफ खानें के  लिए दी जाती हैं। यहाँ पाचक के रूप में भी काम आती हैं।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा हैं कि सौफ को कैसे उगाया जाता हैं? यदि नही तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको इस बारे में जानकारी देंगे।आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे की आप कैसे घर में सौफ उगा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: माली की बताई इस चीज को डाल दो अनार के पौधे में; फलों से ढक जाएगा पौधा

घर पर गमले में कैसे लगाए सौंफ का पौधा

घर पर सौंफ का पौधा लगाने के लिए हमे इसके बीज की जरूरत पड़ेगी, जो आपको आसानी से आपको बाजार मिल जायेगी। बाजार से बीज लाने के बाद आपको सौंफ का पौधा 12×12 इंच के गमले में ही लगाना हैं। सौंफ का पौधा लगाने का सही समय अक्टूबर और नवंबर के महीने में होता हैं।

मिट्टी को कैसे करे तैयार?

सौंफ के पौधे के लिए आपको 50% सामान्य मिट्टी और 50% गाय के गोबर की खाद लेनी हैं। इसके अलावा आपको इसमें 10% रेतीली मिट्टी भी लेनी हैं। 

इसके बाद आपको मिट्टी के ऊपर सौंफ के बीज को बिखेर देना हैं, और हल्के हाथों से मिट्टी और सौंफ को मिला देना हैं। अब आपको मिट्टी में अच्छे से पूरा पानी डाल लेना हैं। लगभग आप 10 दिन के बाद इसे देखेंगे तो आपको गमले में छोटे-छोटे बेबी प्लांट  दिखेंगे।

ऐसे ही एक महीने के बाद धीरे धीरे पौधे बड़े होने लगेंगे। कुछ दिन बाद इसमें धीरे धीरे सौंफ भी बनने लगेगी, और फूल भी आने लगेंगे।

80 दिन के बाद आपको इसके सौंफ आसानी से देखने को मिल जायेगी। सभी फूल 80 दिन बाद सौंफ में बदल जायेंगे। यदि आप चाहे तो इस सौंफ को सब्जी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

जैसे जैसे समय बढ़ता जायेगा, यह सौंफ और ज्यादा अच्छी होती जायेगी। लगभग 80 से 90 दिन के बाद आप सौंफ को पौधे से हार्वेस्ट कर सकतें हैं।

पौधे से निकालने के बाद आपको सौंफ को थोड़ी देर धूप में सुखाना हैं। इसके बाद आप इसे घर में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *