Start Gardening: गर्मियों में घर पर गमले में उगाइए ये 10 सब्जियां, स्वाद और सेहत का डबल फायदा!

नमस्कार दोस्तों, गार्डनिंग करने के शौकीन लोगो के लिए अब गर्मी के सीजन में कोनसी सब्जियां लगाने चाहिए जिससे उनका गार्डन हरा भरा होने के साथ साथ आर्गेनिक सब्जियां घर में आसानी से मिल जाए यह विचार आता हैं।

इसलिए आज की इस पोस्ट में मै आपको 10 ऐसी सब्जियों के बारे में बताउंगी, जिन्हें आप अपने होम गार्डन में गमले या ग्रो बैग में आसानी से उगा सकते हैं।

साथ ही, मैं आपको पूरी जानकारी दूंगी कि इन सब्जियों को कैसे उगाना है, कौन सा गमला या ग्रो बैग लेना है, बीज से उगाना बेहतर रहेगा या पौधे बनाकर लगाना चाहिए, और कितने दिनों में आपको फसल मिल जाएगी। तो चलिए देखते हैं-

टमाटर (Tomato)

अगर आप गर्मियों में  अपने गार्डन में टमाटर उगाने का प्लान कर रहे हैं, तो जनवरी और फरवरी के बीच में इनके बीज लगाएं। बीज से पौधे बनने में लगभग 30 दिन लगते हैं।

जब पौधे तैयार हो जाएं, तो इन्हें 12×12 इंच के ग्रो बैग या गमले में लगा दें। लगभग 2 महीने के बाद मार्च- अप्रैल में आपके टमाटर हार्वेस्टिंग के लिए आ जाएंगे।

इसके साथ ही इन्हे 15-20दिन में एक बार ऑर्गेनिक खाद जैसे कि बर्मी कम्पोस्ट, सरसों खली, गोबर खाद आदि दें जिससे पौधे की ग्रोथ हो। इन पौधे को 6-8 घंटे धुप भी दिखाए।

पौधे में कीड़े से अटैक होने की समस्या में आप नीम आयल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

बैंगन (Brinjal)

बैंगन गर्मियों की सबसे आसानी से उगाई जाने वाली सब्जियों में से एक है। यह लंबे समय तक फल देता है और इसे गमले में भी आसानी से उगाया जा सकता है।

इसे उगाने के लिए 12×12 इंच या 15×15 इंच के ग्रो बैग की जरुरत होंगी क्योकि बैंगन की जड़ें गहरी होती हैं। इसे ज्यादा धूप की जरूरत होती है, इसलिए रोजाना कम से कम 6 घंटे धूप में रखें।

बैंगन के पौधे को कीटों से बचाने के लिए नीम ऑयल का छिड़काव करें और समय-समय पर खरपतवार निकालें। नियमित रूप से जैविक खाद डालने से फल अच्छे आएँगे। लगभग 2.5 महीने बाद के बाद आप इसकी हार्वेस्टिंग कर सकते हैं।

मिर्च (Chili)

गर्मी के सीजन में आप अपनी घर की छत या बालकनी में आसानी से उगा सकते हैं। इसे लगाने के लिए जनवरी-फरवरी का महीना बेस्ट होता हैं। यह 12×12 इंच के ग्रो बैग में आसानी से उगाई जा सकती हैं।

मिर्च के बीज से पौधा तैयार करने में 7-10 दिन लगते हैं। इसे नमी बनाए रखने वाली मिट्टी में उगाना चाहिए। पौधों को 5-6 घंटे की धूप दें और नियमित रूप से पानी दें, लेकिन जड़ें सड़ने से बचाने के लिए अधिक पानी न डालें।

लीफ कर वायरस से बचाने के लिए पत्तियों की समय-समय पर प्रूनिंग करें और नीम ऑयल का छिड़काव करें। लगभग 2-2.5 महीने बाद के बाद आप इसकी हार्वेस्टिंग कर सकते हैं।

भिंडी (Okra)

भिंडी गर्मियों की सबसे पसंदीदा सब्जियों में से एक है, जिसे गर्मियों में आसानी से गमले में उगाया जा सकता है। इसे उगाने के लिए   12×12 इंच के साइज के ग्रो बैग की जरुरत पड़ती हैं।

भिंडी को अच्छी धूप और हल्की रेतीली मिट्टी पसंद होती है। इसे 15- 20 दिन में ऑर्गेनिक खाद देने से अच्छी फसल मिलती है। लगभग 45-50 दिन बाद आप इसकी हार्वेस्टिंग कर सकते हैं।

खीरा (Cucumber)

गर्मी के सीजन में खीरा बहुत उगाया जाता हैं क्योकि इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती हैं। यह खीरा एक बेल वाली फसल है जिसे आप फरवरी-मार्च के महीने में लगा सकते हैं। इसे लगाने के लिए 18×18 इंच या बड़ा ग्रो बैग की जरुरत होती हैं।

खीरे के पौधे को सहारा देने के लिए ट्रेलिस या नेट का उपयोग करें। इन्हें नमी पसंद होती है, इसलिए मिट्टी को सूखने न दें और नियमित रूप से पानी दें। लगभग 60-70 दिन बाद आप इसकी हार्वेस्टिंग कर सकते हैं।

लौकी (Bottle Gourd)

लौकी भी एक बेल वाली सब्जी है, जिसे गमले में उगाना आसान है। इसे आप जनवरी-फरवरी  के महीने में आसानी से उगा सकते हैं। इसे उगाने के लिए  24×24 इंच का ग्रो बैग का साइज़ होना चाहिए।

लौकी की बेल को क्रीपर नेट पर फैलाएं और इसमें आपको चार या पांच पौधे मिनिमम लगाने होंगे ताकि मेल और फीमेल फूल एक साथ आ सके जब ये मेल और फीमेल फूल आ जाए तो इसमेंआप हैंड पॉलिनेशन कीजिए।

समय- समय पर खाद और कीटनाशक का इस्तेमाल करे। जिससे पौधे की ग्रोथ जल्दी हो। लगभग 75-80 दिन बाद आप इसकी हार्वेस्टिंग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें 

करेला (Bitter Gourd)

करेला गर्मियों में आसानी से उगाया जा सकता है और यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे आप जनवरी-फरवरी  के महीने में आसानी से उगा सकते हैं। इसे उगाने के लिए 18×18 इंच का ग्रो बैग का साइज़ होना चाहिए।

करेले के बीज उगने में 10-15 दिन लगते हैं, इसलिए नमी बनाए रखें और बेल को सही सहारा दें।  लगभग 60-70 दिन बाद आप इसकी हार्वेस्टिंग कर सकते हैं।

कद्दू (Pumpkin)

कद्दू भी गर्मी में उगाई जाने वाली सब्जियों में से एक हैं। इसे उगाने के लिए बड़ी जगह की जरुरत होती हैं क्योकि इसकी बेल जगह घेरती हैं इसलिए बड़े ग्रो बैग का इस्तेमाल करें। कद्दू में भी आपको दो से चार पौधे लगाने हैं जब इसमें फूल आने लगे तो हैंड पॉलिनेशन करना है।

इसके साथ ही इसे ज्यादा पानी की भी जरुरत होती हैं इसलिए इसमें समय समय पर पानी देना न भूले। पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए आर्गेनिक खाद और कीटनाशक का इस्तेमाल करें। लगभग 80-90 दिन बाद आप इसकी हार्वेस्टिंग कर सकते हैं।

पालक( Spinch)

पालक को बहुत सारे लोग समझते हैं कि ये केवल सर्दियों में होती है लेकिन ऐसा नहीं है पालक को आप गर्मियों में भी बड़े आसानी से उगा सकते हैं। आप इसे गमले में बहुत आसानी से उगा सकते हैं। इसे उगाने के लिए आपको 24×24 इंच का ग्रो बैग का साइज़ चाहिए।

इसमें आप सीधे पालक के बीज लगा सकते हैं पालक लगाने के लगभग 60 दिन बाद आपको इसकी पत्तियां हार्वेस्ट करने मिलेंगी।

धनिया

वैसे तो धनिया सब्जी नहीं मसाला हैं जो गर्मी में बहुत अच्छा होता हैं। धनिया लगाने के लिए भी 24/6 इंच या 24/9 इंच का ग्रो बैग लीजिए। इसे आप सीधे ही इसके बीज मिट्टी में आपको लगा सकते हैं। लगभग 60 दिन बाद आपको धनिया की पत्ती हार्वेस्ट करने को मिलेगी।

इसे ज्यादा धुप ने दिखाए ज्यादा धुप के कारण इसकी पत्तियां जल सकती हैं। इसलिए इसे शेड वाली जगह में रखें।

इस तरह आप अपने गार्डन में आसानी से गर्मी के दिनों में यह सब्जियां उगा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *