गमलें में बीज से उगाए चीकू का पौधा; जाने इसे लगाने की सबसे आसान विधि

चीकू एक स्वादिष्ट फल है जो काफी सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यदि भी अपने घर में चीकू लगाने का विचार कर रहे हैं तो यह एक अच्छा विचार हो सकता है। चीकू का पौधा लगाने के लिए आपको कौनसे मिट्टी आदि की आवश्यकता पड़ेगी इस बात की जानकारी हम आपको इस ब्लॉग में देंगे।
साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि आपको चीकू के पौधे में कितना और कब-कब पानी देना है। आइए इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को विस्तार से समझते हैं।
चीकू के बीज से घर में चीकू कैसे लगाए?
यदि आपके घर में चीकू हैं, तो आपको उसमे से एक पका हुआ चीकू के लेना हैं। इसके बाद आपको चीकू को काट कर उसके से बीज निकाल लेना हैं। अब आपको बीज को अच्छे से पानी से धो लेना हैं। अब आपको प्लास्टिक के डिस्पोजीबल Glass लेना हैं।
गिलास के नीचे आपको छेद कर लेना हैं, और कोकोपीट लेना हैं। आपको कोको पीट को अच्छे से ग्लास में भर लेना हैं। अब आपको कोको पीट के उपर अपने बीज को रख देना हैं, और इसे अच्छे से कोको पीट से ढक देना हैं। इसके बाद आपको ग्लास में अच्छे से पानी डाल देना हैं, जिससे मिट्टी अच्छे से दब जायेगी।
अब आपको एक एयर टाइट पॉलीबाग लेना हैं, और ग्लास में उसमे डाल कर रखना हैं। इसके आपको लगभग-लगभग 12 दिन के लिए रखना हैं। 12 दिन के बाद आप देखेंगे की आपका बीज अच्छे से फुट चुका होगा अब आपको चेक करने के बाद ग्लास को फिर से पॉलीबाग में डाल कर रख देना हैं।
3 दिन के बाद आप देखेंगे की आपका पौधा उगने लगेगा। ऐसे ही करते हुए आपको इसको लगभग 1 महीने के लिए रखना हैं, जब तक यह जर्मिनेट नही हो जाते।
जब तक इसमें अच्छी खासी पत्तियां नही आ जाती तब तक आपको इसे पॉलीबाग में ही रखना हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि चीकू के बीज अभी धूप को सहन करने में सक्षम नहीं है। जब तक इसमें अच्छी खासी पत्तियां नहीं आ जाती तब तक आप इसको दूसरे गमले में ट्रांसफर ना करें।
- ये भी पढ़ें
- 15 दिनों में भूरी होती पत्तियां भी होगी हरी-भरी, फॉलो करें गुलाब के पौधों के लिए ये टिप्स
- 5 शानदार और खुशबूदार पौधे जो आपके घर के साथ साथ महका देंगे पूरा बगीचा