चीकू के पौधे की इस तरह से करें देखभाल; एक भी फूल फल झड़ कर नहीं गिरेगा

वैसे तो हम अपने गार्डन में ढेर सारे फल- फूल लगाते हैं  जिससे हमे घर में ही केमिकल फ्री चीजें खाने को मिले इसके साथ ही हमारे आसपास का वातावरण शुद्ध और साफ़ रहे हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता हैं हम पेड़ पौधे गार्डन में लगा तो लेते हैं पर सही से उनकी देखभाल नहीं कर पाते हैं। 

ऐसे ही आज हम चीकू के पौधे की बात कर रहे हैं यदि आपके घर में भी चीकू के पौधे में से फूल झड़ झड़ कर नीचे गिर जाते हैं।आज के इस ब्लॉग में हम आपको चीकू के पौधे में बारे में खास जानकारी देंगें। हम आपको बताएंगे की आप चीकू के पौधे से फूल गिरने से कैसे रोक सकते हैं।

ये भी पढ़ें : गर्मियों में 90% लोग करते है यह गलती! पौधों में पानी कब, कितना और कैसे देना चाहिए ?

चीकू के पौधे में कौन सा फर्टिलाइजर दें?

चीकू के पौधे में आपको फर्टिलाइजर देना बहुत जरूरी हैं, वरना आप ज्यादा मात्रा में चीकू प्राप्त नही कर सकते। आइए जानते हैं चीकू में कैसे फर्टिलाइजर दें। 

आपको वर्मीकम्पोस्ट, मार्बल पाउडर, नीम खली, और स्वी वीड मिला लेना हैं। इसका मिश्रण बना कर आपको पौधे में दे सकते हैं।

यह आपके पौधों को सभी पौषक तत्व देगा जो आपके पौधे के लिए जरूरी हैं। इससे पौधो के फूल नीचे नही झड़ते और कलिया खिलती रहती हैं।

चीकू के पौधे में फ़र्टिलाइज़र देने से पहले आपको पौधे की मिट्टी की गुड़ाई कर लेनी हैं। अब आपको फर्टिलाइजर को मिट्टी के अंदर डाल कर अच्छे से मिट्टी को मिला लेना हैं। आप हर 2 महीने के अंतराल में पौधे को फर्टिलाइजर दें सकतें हैं। 

ध्यान रहे की पौधो को खाद श्याम या सुबह के समय ही दे। आपको कभी भी कभी भी पौधो को खाद दोहहर तेज गर्मी के दौरान नही देनी हैं।

दिन की धूप में इतनी तेज गर्मी होती हैं, और जब आप गुड़ाई करते हैं, तो उससे जड़े साफ तौर पर दिखती हैं और धूप जड़ो पर सीधा प्रभाव डालती हैं, जिससे पौधे की जड़े सूख जाती हैं। खाद देने के बाद आपको पौधो को अच्छा खासी मात्र में पानी देना हैं।

इस तरह से आप चीकू के पौधे की सही देखभाल कर ढेर सारे चीकू के फल प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *