गोबर के उपलों से बनाएं पौधों के लिए शक्तिशाली खाद; 100% नेचुरल लिक्विड फर्टिलाइजर

घर के गार्डन में लगे पौधे को तेजी से बढ़ाने और उन्हें हरा-भरा और स्वस्थ रखने के लिए हम तरह तरह के खाद का इस्तेमाल करते हैं। जिससे हमारे हमे सही सब्जियां और फूल अच्छे नहीं मिलते हैं। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे शक्तिशाली ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टिलाइजर के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर ही गोबर के उपलों (कंडे) से बना सकते हैं।

यह खाद 100% नेचुरल है और पौधों के लिए बेहद फायदेमंद है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको बाजार से महंगे केमिकल खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने की सामग्री

  • गोबर के उपले (कंडे)
  • पानी
  • एक बड़ा बर्तन या बाल्टी

ऐसे बनाए लिक्विड फर्टिलाइजर

सबसे पहले गोबर के उपलों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिए अब एक बाल्टी या बड़े बर्तन में टुकड़े किए हुए कंडे डालें और उन्हें पानी से भर दें।

कंडों को पानी में अच्छी तरह मिलाएं ताकि वे पूरी तरह डूब जाएं। अब बर्तन को ढककर 5-7 दिन के लिए रख दें। हर दिन इसे एक बार मिक्स करना न भूलें।

5-7 दिन बाद आपका लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार हो जाएगा। यह गहरे रंग का होगा और पौधों के लिए पूरी तरह से तैयार होगा।

लिक्विड फर्टिलाइजर का उपयोग कैसे करें

तैयार किए लिक्विड फ़र्टिलाइज़र को 1 लीटर पानी में 100-200 मिलीलीटर मिला लीजिए। अब इस मिश्रण को हर 10-15 दिन में पौधों की जड़ों में डालें।

1 लीटर पानी में 100 मिलीलीटर फर्टिलाइजर मिलाकर पौधों पर स्प्रे करें। यह पौधों को कीड़ों और फंगस से बचाएगा।

इस फर्टिलाइजर के फायदे

यह खाद मिट्टी में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश जैसे पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाती है। इसके इस्तेमाल से पौधे तेजी से बढ़ते हैं और हरे-भरे रहते हैं। यह खाद फल और फूलों के पौधों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है।

इसके स्प्रे से पौधे कीड़ों और फंगस से सुरक्षित रहते हैं। यह लिक्विड फर्टिलाइजर सभी प्रकार के पौधों के लिए उपयोगी है, लेकिन यह विशेष रूप से टमाटर, मिर्च, बैगन, भिंडी, कद्दू, और फूलों के पौधों के लिए बेहतरीन है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *