भगवान को चढ़ाने वाले ये 7 फूल और पौंधें इस गर्मी घर में जरूर लगाएं, शुभ फल देने वाले पौंधें 

हमारे धर्मों शास्त्रों में कुछ ऐसे पौंधों के बारे में बताया गया हैं। जो आपके घर में समृधि लाते हैं और इसके साथ ही इन्हें भगवान को भी चढ़ाया जाता हैं। इन पौधों को घर में लगाने से सदा समृधि बनी रहती हैं।

भगवान में आस्था रखने वाले लोग हर रोज अपने मंदिर में पूजा करते हैं और ताजे फूल चढाते हैं। लेकिन गर्मियों के समय में पूजा – पाठ करने वालें सभी लोगों को फूलों की बड़ी समस्या होती हैं। इस समय पर पूजा करने के लिए ताजे फूल मिलना काफी मुश्किल होता हैं।

अगर आपको भी ये समस्या होती हैं तो आज मैं आपको कुछ ऐसे फूल व पौधों के बारे में बताउंगी जिन्हें आप गर्मियों में अपने घर पर लगा सकते हैं और उनका इस्तेमाल पूजा -पाठ के लिए कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन – कौन से हैं वो पौंधे।

ये भी पढ़ें Lucky Plants for Home: अपने घर में जरूर लगाएं ये 6 शुभ पौधे, बढ़ेगी सुख-शांति और समृद्धि

1. दुरबा घास

जिसे दूब घास भी कहा जाता हैं। यह भगवान गणेश जी को काफी प्रिय होता हैं। जो लोग गणेश जी की पूजा करते हैं। वो इसका इस्तेमाल पूजा में जरुर करते हैं। इसलिए इसे अपने घर पर जरुर लगाये। आप इसे एक बार लगाते हैं तो ये फिर कभी भी खत्म नही होता हैं।

2. तुलसी

आयुर्वेद के अनुसार यह एक हर्बल प्लांट हैं। तुलसी कई बिमारियों के इलाज में भी मदद करता हैं। इसे हिन्दू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता हैं। तुलसी के पौधें की पूजा भी की जाती हैं। साथ ही कृष्ण भगवान को जो भोग लगता हैं उसे भी तुलसी के बिना अधुरा माना  जाता हैं। इसलिए ये पौंधा आपको जरुर लगाना चाहिए।

3.गुड़हल

गुड़हल एक फूल देने वाला प्रसिद्ध प्लांट हैं। इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। साथ ही ये दुर्गा माँ का प्रिय फूल हैं। उन्हें लाल गुडहल खूब चढ़ाये जाते हैं। इस पौंधे को भी आप आसानी से घर में गमलें पर लगा सकते हैं। इस पौंधें को ज्यादा केयर की भी आवश्यकता नहीं होती हैं।

4. मोगरा

यह एक बहुत ही सुगन्धित फूल हैं। इसे जैस्मिन या चमेली के नाम से भी जाना जाता हैं। इसे भी आप अपने घर में लगा सकते हैं। ये पार्वती माता का बहुत ही प्रिय फूल हैं। इसमें गर्मियों के समय भर – भरकर फूल आते हैं।

5. पलाश प्लांट

पलाश प्लांट को जमीन में लगाया जाता हैं। ये बड़ा होकर पेड़ के आकार का होता हैं। इसमें दो तरह के फूल आते हैं सफेद और लाल। आयुर्वेद में इस पौंधे का बहुत ही महत्त्व हैं। इसके फूल शिव जी और भगवान विष्णु को चढ़ाये जाते हैं। अगर आपके घर पर जगह हैं तो इसे जरुर लगाये।

6. परिजात

इसे हरसिंगार के नाम से भी जाना जाता हैं। ये फूल भी बहुत ही सुगन्धित होता हैं। इसके फूल रात को खिलते हैं। इसमें सफ़ेद कलर के फूल आते हैं। ये भगवान शिव को काफी प्रिय फूल हैं। आप इस पौधें को गमलें और जमीन दोनों जगहों पर लगा सकते हैं।

7. अपराजिता

इसे शंख पुष्प के नाम से भी जाना जाता हैं। यह एक बेल वाला पौंधा होता हैं। इसमें नीले और सफेद रंग के फूल होते हैं। इसका फूल भगवान विष्णु को बहुत प्रिय होता हैं। इस पौंधे को आप गमलें में भी बड़ी ही आसानी से लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *