गर्मियों में अपनी बालकनी में लगाए सबसे ज्यादा फूल देने वाली ये 6 बेलें

अगर आपके बालकनी में भी आने वाली धूप के कारण आपके पौधें सूख जाते हैं तो अब आपको परेशान होने की बिलकुल भी जरुरत नही हैं। गर्मियों में बालकनी पर पौधें लगाने की वजह से घर में भी ठंडक बनी रहती हैं और इसके कई फायदे भी होते हैं। लेकिन अक्सर तेज धुप के कारण पौधें सूख जाते हैं।
आज हम आपको कुछ इसे बेल वाले पौधें के बारें में बताएँगे जो आपकी बालकनी को खुबसूरत तो बनाएँगे, साथ ही इनसे घर में ठंडक भी बनी रहेगी। तो चलिए जानते हैं कौन – कौन हैं हैं वो बेलें।
ये भी पढ़ें एक बार लगाने पर कभी भी खत्म न होने वाले 5 परमानेंट प्लांट्स
1. रंजाई वाइन
ये एक सफ़ेद फूलो वाली बेल होती हैं। इस बेल की खुशबू इतनी जबरदस्त होती हैं कि ये आपके गार्डन को महका देगी। यह प्लांट काफी लंबे समय तक चलता हैं। इसके लिए आपका गमला 18 इंच से छोटा नही होना चाहिए क्योंकी बेल होने के कारण इस पौधें की रिपॉटिंग जल्दी नही हो पाती हैं। इसे आप जमीन और गमलें दोनों पर लगा सकते हैं।
2. फ्लेम वाइन
इस प्लांट में ऑरेंज कलर के फूल आते हैं। जो देखने में बहुत ही खुबसूरत लगते हैं। यह बेल इतनी बड़ी होती हैं कि आपके पूरे बालकनी को भी कवर कर सकती हैं। इसमें बहुत सारे फूल आते हैं। फ्लेम वाइन को कलम के द्वारा भी लगाया जाता हैं। इसे भी आप जमीन या गमलें दोनों में लगा सकते हैं।
3. राखी बेल
जिसे कृष्ण कमल या पैशन फ्लावर भी कहा जाता हैं। इसमें आपको 3 से चार कलर देखने को मिलेंगे। इस फूल की बनावट राखी की तरह ही होती हैं इसलिए इसे राखी बेल भी कहते हैं। इस बेल को घर लिए शुभ भी माना जाता हैं। इसे भी आप गमलें या मिटटी किसी भी चीज में अपनी बालकनी में लगा सकते हैं।
4. ब्लीडिंग हार्ट
इस प्लांट में भी आपको अलग – अलग कलर की वैरायटी देखनी को मिलेगी। इसके फूल भी बहुत ही खुबसूरत होते हैं। इसे आप छाया वाली जगह पर भी लगा सकते हैं। इसके साथ ही एक बात का ध्यान रखें जब आप इसे लगाये तो ऊपर से इसकी थोड़ी सी प्रूनिंग जरुर कर ले ताकि पौधा घना हो जाएं।
5. मधु मालती
इसमें देशी और हाइब्रिड दो प्रकार के प्लांट होते हैं। अगर आप गमलें में लगा रहे हैं तो हाइब्रिड वाला पौंधा ही लें। लेकिन अगर आप जमीन में लगा रहे हैं तो देशी वैरायटी का पौधा ले सकते हैं। इस बेल की खुशबू भी काफी अच्छी होती हैं। इसे झुमका बेल भी कहा जाता हैं। इसे आप किसी भी मौसम में लगा सकते हैं।
6 कार्डिनल क्रीपर
इस बेल को अमरबेल भी कहा जाता हैं। इस प्लांट की और कलर की वैरायटी भी होती हैं। लेकिन ज्यादातर ये आपको रानी कलर के फूलों में देखने को मिलेगा। आप इसे जमीन या गमलें दोनों में लगा सकते हैं। लेकिन बेस्ट यही रहेगा कि आप इसे जमीन में ही लगाए क्योंकी इसकी बेल काफी बड़ी होती हैं।
इस बात का रखें ध्यान
जब भी बेल को बालकनी या गार्डन में लगाए तो उसके सपोर्ट के लिए नारियल की रस्सी जरुर बाधें। जिससे बेल को सपोर्ट मिलेगा और वो जल्दी ग्रो करेगी।
मिटटी बनाने का तरीका
सबसे पहले 50 % साधी मिटटी लें उसके बाद इसमें 30 % खाद और 15 % कोकोपीट, 5 % नीम की खली को अच्छे से मिक्स करें और इसे गमलें में भरकर पौधें लगा लें।
इसके लिए सीमेंट या मिटटी के गमलें का ही इस्तेमाल करें। इनमें पौधें की ग्रोथ बहुत अच्छी होती हैं।
ये भी पढ़ें
- Start Gardening: बरसात से पहले जरूर लगाए ये 6 हैंगिंग पौधें! बढ़ जाएगी घर की रौनक
- माली से सीखें प्लास्टिक के गमले में पौधें लगाने का सही तरीका
- गमलें में उगाए ये 8 शानदार फलों के पेड़ और लें ढेर सारे फल