एक बार लगाने पर कभी भी खत्म न होने वाले 5 परमानेंट प्लांट्स

अगर आपको भी बार – बार पौधें लगाना बोझ लगता हैं, लेकिन गार्डनिंग बहुत पसंद हैं तो आज हम आपको 5 ऐसे पौधों के बारें में बताएँगे, जिन्हें आपको बार- बार नही लगाना पड़ेगा आप बस इन्हें एक बार लगा लेंगे तो ये सालों साल चलेंगे। आईये जानते हैं कौन – कौन से हैं वो पौधें जिन्हें बस आपको एकबार ही लगाना हैं और ये सालों साल चलेंगे।

अक्सर गार्डन में पौधें लगाने के लिए बार – बार नए पौधें खरीदने पड़ते हैं या फिर उगाने पड़ते हैं। ऐसे में कई लोगों के पास इतना समय नही होता हैं या फिर वो इतना झंझट नही चाहते हैं । वो लोग चाहते हैं वे अपने गार्डन में ऐसे पौधें लगाए, जो एक बार लगाए और वो कई सालों तक उनके गार्डन में बने रहे। तो चलिए जानते हैं कौन – कौन से हैं वो प्लांट्स।

ये भी पढ़ें  Start Gardening: बरसात से पहले जरूर लगाए ये 6 हैंगिंग पौधें! बढ़ जाएगी घर की रौनक

1. मैलेस लिली

ये एक परमानेंट प्लांट होता हैं। इस प्लांट में मार्च से अप्रैल तक फ्लावरिंग होती हैं। यह एक बल्ब के द्वारा ग्रो होने वाला प्लांट हैं। इसे अगर आप एक बार अपने गार्डन में लगाते है तो उससे कई नए प्लांट उग जाते हैं। इसके फ्लावर्स आपको रेड कलर के अलावा और कई कलर में देखने को मिलेंगे। इस प्लांट को आपको वेल्डन मिट्टी में लगाना हैं। मैलेस लिली का प्लांट आप नर्सरी से ले सकते हैं या फिर सीड शॉप से आप इसके बल्ब ले सकते हैं।

2. रेन लिली

यह एक परमानेंट समर फ्लावरिंग प्लांट भी हैं। इसे भी बल्ब के द्वारा ग्रो किया जाता हैं। ये पौधा भी एक बार लगाने के बाद कभी भी खत्म नही होता हैं। इसमें आपको पिंक कलर के अलावा और कई कलर देखने को मिलेंगे। आप इसे एक बार अपने गार्डन में लगाते हैं तो इससे कई नए पौधें उग जाते हैं। इस पौधें को भी आप नर्सरी से खरीद सकते हैं या फिर ऑनलाइन आप इसके सीड मंगा सकते हैं।

3. रियो प्लांट

यह छोटी हाईट वाला रियो प्लांट हैं। ये पौंधा बहुत ही सुन्दर डेकोरटीव प्लांट होता हैं। इसके भी एक प्लांट से कई नए पौधें तैयार हो जाते हैं। यह एक बार लगाने के बाद कभी भी खत्म नही होता हैं इसलिए इस प्लांट को अपने गार्डन में जरूर लगाए। इस प्लांट की आपको कई सारी वैरायटी मिल जायेंगी।

 

3.वाइट वेलवेट

यह भी एक परमानेंट प्लांट होता हैं। इस प्लांट में अक्टूबर नवम्बर के समय फ्लावरिंग होती हैं। इसे कटिंग के द्वारा भी लगा सकते हैं। इसमें बैगनी कलर के छोटे छोटे फूल आते हैं जो देखने में बहुत ही सुंदर होते हैं। इस प्लांट को आप एक बार लगाते हैं तो ये कभी भी खत्म नही होता हैं।

4. गोम्फ्रेना प्लांट

इस प्लांट में साल भर फ्लावरिंग होती हैं। इसके पौधें सूखे हुए फूलों से तैयार कर सकते हैं। इस प्लांट की भी आपको कई वैरायटी देखने को मिलेंगी। अगर आप इसे अपने गार्डन में लगाते हैं तो ये कभी भी खत्म नही होता हैं।  इसे भी आप किसी भी नर्सरी से ले सकते हैं या फिर इसके सीड खरीदकर खुद उगा सकते हैं।

 

5. बेबी सन रोज

यह एक परमानेंट समर फ्लावरिंग पौधा हैं। इसे आप कट्टिंग के द्वारा लगा सकते हैं। इस पौधें की भी कई वैरायटी आपको देखने को मिल जाएँगी। ये पौधा ज्यादा बड़े साइज़ का नही होता हैं। इसे भी आप अगर एक बार बार लगते हैं तो ये कभी भी खत्म नही होता हैं।

इस तरह से आप इन परमानेंट पौधों को लगाकर बार – बार पौधें लगाने की झंझट से बच सकते हैं और अपने पैसे भी बचा सकते हैं।

ये भी पढ़ें 

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *