Lucky Plants for Home: अपने घर में जरूर लगाएं ये 6 शुभ पौधे, बढ़ेगी सुख-शांति और समृद्धि

Lucky Plants for Home: हमारे घर का वातावरण न सिर्फ सफाई और सजावट से अच्छा बनता है, बल्कि कुछ खास पौधों से घर में सुख-शांति, सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली भी आती है। भारत में कई पौधों को शुभ माना जाता है और वास्तु शास्त्र में भी इनका विशेष महत्व बताया गया है।
आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बताएंगे जिन्हें घर में लगाना बहुत ही शुभ और फायदेमंद माना गया है। ये पौधे न सिर्फ देखने में सुंदर लगते हैं, बल्कि हवा को शुद्ध करते हैं, सकारात्मकता फैलाते हैं और घर को एक प्राकृतिक स्पर्श देते हैं।
चलिए जानते हैं उन पौधों के बारे में जिन्हें आप आसानी से गमले में उगा सकते हैं और जिनकी देखभाल भी बहुत आसान है।
ये भी पढ़ें: गर्मियों में तुलसी को हरा-भरा रखने के लिए घर पर बनाएं ठंडी खाद, इस तरह से करें इस्तेमाल
1. अपराजिता का पौधा
अपराजिता की बेल एक सुंदर और पवित्र मानी जाने वाली बेल है। इसके नीले और सफेद रंग के फूल बहुत ही मनमोहक होते हैं। इस पौधे को उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
आप इसे बीज या छोटी कटिंग से भी उगा सकते हैं। इसकी बेल बहुत तेजी से बढ़ती है और इसे गमले में भी आसानी से ग्रो किया जा सकता है। यह बेल सूर्य की हल्की रोशनी में भी अच्छी तरह बढ़ती है और इसकी देखभाल भी आसान होती है। इसे धार्मिक कार्यों में भी उपयोग किया जाता है।
2. तुलसी का पौधा (Holy Basil)
तुलसी को भारतीय संस्कृति में मां का दर्जा दिया गया है। यह पौधा न सिर्फ औषधीय गुणों से भरपूर है, बल्कि इसे घर में लगाने से सुख, शांति और समृद्धि भी आती है। तुलसी को उत्तर दिशा में लगाना सबसे अच्छा माना जाता है।
इसे बीज या कटिंग से उगाया जा सकता है। तुलसी को भरपूर धूप चाहिए होती है, इसलिए इसे ऐसे स्थान पर रखें जहाँ कम से कम आधा दिन धूप आती हो। रोजाना हल्का पानी देना और समय-समय पर सूखी पत्तियों को हटाना इसकी देखभाल का मुख्य हिस्सा है।
3. जेड प्लांट (Jade Plant)
जेड प्लांट एक बहुत ही पॉपुलर लकी प्लांट माना जाता है। इसे क्रसुला भी कहते हैं। यह पौधा मोटी पत्तियों वाला होता है और इसकी पत्तियां सिक्के जैसी लगती हैं, इसलिए इसे धन आकर्षित करने वाला पौधा भी कहा जाता है।
इसे मुख्य दरवाजे की दाहिनी ओर लगाना शुभ होता है। यह पौधा कम पानी और धूप में भी जीवित रह सकता है। इसकी कटिंग से भी इसे बहुत आसानी से उगाया जा सकता है।
4. मनी प्लांट (Money Plant)
मनी प्लांट को भी घर की खुशहाली से जोड़ा जाता है। यह बेलनुमा पौधा बहुत तेजी से बढ़ता है और इसकी पत्तियां हरियाली लाती हैं। इसे कटिंग से उगाना बहुत ही आसान है।
इस पौधे को आप घर के अंदर शेड में, बालकनी में या दरवाजे के पास लगा सकते हैं। इसे आप पानी में या मिट्टी में दोनों में उगा सकते हैं। हैंगिंग बास्केट में लगाने से यह और भी सुंदर लगता है।
5. लकी बांस (Lucky Bamboo)
लकी बांस फेंग शुई के अनुसार बहुत ही शुभ पौधा है। इसे आप पानी या मिट्टी दोनों में उगा सकते हैं। यह पौधा बहुत ही कम देखभाल मांगता है और घर के अंदर भी अच्छे से ग्रो करता है।
इसे तेज धूप से बचाएं और हल्की रोशनी में रखें। यह पौधा घर के ड्रॉइंग रूम या ऑफिस टेबल पर भी अच्छा लगता है और सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है।
6. गुड़हल का पौधा (Hibiscus Plant)
गुड़हल के फूल भगवान गणेश और देवी दुर्गा को चढ़ाए जाते हैं, इसलिए यह पौधा धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है।
इस पौधे को आप कटिंग या लेयरिंग से उगा सकते हैं। इसे भरपूर धूप और थोड़ी नमी वाली मिट्टी चाहिए। इसके सुंदर लाल, पीले या गुलाबी फूल घर की सुंदरता को भी बढ़ाते हैं।
तो दोस्तों, अगर आप अपने घर को सुंदर, स्वच्छ और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो इन पौधों को जरूर लगाइए। ये न सिर्फ पर्यावरण को बेहतर बनाते हैं, बल्कि आपके जीवन में खुशहाली और समृद्धि भी लाते हैं।
ये भी पढ़ें: Start Gardening: बरसात से पहले जरूर लगाए ये 6 हैंगिंग पौधें! बढ़ जाएगी घर की रौनक
One Comment