माली से सीखें प्लास्टिक के गमले में पौधें लगाने का सही तरीका

अक्सर घर में पौधें और फूल लगाने के लिए ज्यादातर लोग प्लास्टिक के गमलों का ही उपयोग करते हैं। प्लास्टिक के गमलें एक जगह से दूसरी जगह रखने के लिए भी बहुत ही आरामदायक होते हैं। इसके साथ ही ये काफी सस्ते दामों में भी मिल जाते हैं।
कई लोगों की ये परेशानी होती हैं कि वे प्लास्टिक के गमलें में पौधें लगाते हैं और उनकी अच्छे से ग्रोथ नही हो पाती हैं या पौधा मर जाता हैं। ये इसलिए होता हैं क्योंकि उन्हें प्लास्टिक के गमलें में पौधें को सही तरीके से लगाना आता ही नही हैं।
आज हम आपको माली द्वारा बताये गए कुछ ऐसे तरीकों के बारें में बताएँगे जिन्हें फॉलो करके आप अपने पौंधों को प्लास्टिक के गमलें में आसानी से ग्रो कर सकते हैं। इसके बाद न आपका पौधा सूखेगा और उसकी बहुत अच्छी ग्रोथ भी होगी।
ये भी पढ़ें गर्मियों में 90% लोग करते है यह गलती! पौधों में पानी कब, कितना और कैसे देना चाहिए ?
प्लास्टिक के गमलों में पौंधा लगाने का सही तरीका
प्लास्टिक के गमलें में पौधें लगाने से पहले ड्रेनेच होल करें और उसके ऊपर से छोटे – छोटे पत्थर रख दें। ये ड्रेनेच होल ओवर वाटरिंग को बाहर निकालता हैं पौधें को सड़ने से बचाता हैं और पत्थर पानी के साथ मिटटी और फर्टिलाइजर को ड्रेनेच होल से बाहर जाने से रोकता हैं।
अब आपको गमलें के लिए मिटटी तैयार करनी हैं। आप कोई भी गार्डनिंग मिटटी लें और उसमें 20% बर्मी कम्पोस्ट या गोबर की खाद मिलाकर इस मिटटी को गमलें में भरे।
इस समय पर आपको किसी भी कैमिकल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल नही करना हैं। कई लोग पौधा लगाते समय ही फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करने लगते हैं। जिससे उनका पौधा सही से चलता नही हैं।
अब आप गमलें में पौधें को लगाये और पौधें की जड़ों को मिटटी से अच्छी तरह से ढक लें और ऊपर से पानी डाल लें। इसके बाद 2 से 3 दिन तक आप पौधें को बिलकुल भी धूप में न रखें। 3 दिन के बाद आप पौधें को 2,3 घंटे की धूप में रख सकते हैं।
जब आपका पौंधा 15 से 20 दिनों का हो जाए तो तब आप इसमें किसी भी फर्टिलाइजर या बर्मी कम्पोस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्लास्टिक के गमलें में पौंधा लगाने से पहले इस बात का रखें ध्यान
प्लास्टिक के गमलें में पौधा लगाते समय एक बात का ध्यान रखें कि इसमें ज्यातर इंडोर प्लांट ही लगाये। अगर आप प्लास्टिक के गमलों में आउटडोर प्लांट लगते हैं तो ज्यादा गर्मी, धूप में पौधें ग्रो नही होते हैं। अगर आप फिर भी लगाते हैं तो उन्हें छाया वाली जगह पर ही रखें। इससे आपके पौधें ख़राब नही होंगे।
इस तरह से आप प्लास्टिक के गमलें में अपने पौधों को ग्रो कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
- फूलों से भर जाएगा मधुकामिनी का पौधा, बस जड़ में डालें ये खास तरह का लिक्विड
- पहली बार जा रहे हैं नर्सरी तो खरीदें सिर्फ ये 3 पौधे, नर्सरी वाले नहीं कर पाएंगे धोखा!
- Summer Plants: गर्मियों में घर में लगाएं ये 6 शानदार पौधे, बढ़ जाएगी घर की खूबसूरती
One Comment