गमलें में उगाए ये 8 शानदार फलों के पेड़ और लें ढेर सारे फल

आजकल लोग गार्डनिंग का काफी शौक रखते हैं। ऐसे में लोग अपने घरो के गमलों में तरह – तरह के फूल – फल लगाना पसंद करते हैं। इससे न केवल आपके गार्डन की खूबसूरती बढ़ती हैं बल्कि आपको रोजाना ताजे फल भी खाने को मिलते हैं। फल न सिर्फ गर्मियों में शरीर को ठंडा रखते हैं बल्कि इससे आपको इम्युनिटी भी मजबूत रहती हैं। ऐसे में आप भी इन 8 फलों के पौधों को अपने गार्डन या बालकनी में लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें Gardening tips: मात्र 5 दिन में धनिया उगाने का जादुई तरीका

1. बारामासी आम

आम को फलों का राजा कहा जाता हैं और इस फल को सभी लोग खूब पसंद करते हैं। आम की कई प्रकार की वैराइटी होती हैं। उन्ही में से एक हैं बारामासी आम। इसे आप अपने बालकनी या गार्डन कही भी लगा सकते हैं। इस पौधें को लगाने के लिए थोड़े बड़े साइज के गमलें का इस्तेमाल करें और पौधें में समय – समय पर पानी, फर्टिलाइजर जरुर डालें।

2.अमरुद

अमरुद की भी कई वैराइटी होती हैं। आप कोई सा भी अपने गमले में लगा सकते हैं। लेकिन इस बात ध्यान रखे कि देसी अमरुद का पौधा न लगाये। आप सिर्फ ग्राफिट या एयर लेयरिंग से तैयार किया हुआ पौधा ही गमलें में लगाए।

3. लीची

लीची को भी आप अपने घर में गमलें में लगा सकते हैं। जब भी नर्सरी से लीची का पौंधा लें तो कम हाईट का पौंधा ही लायें और हमेशा बड़ी थैली का ही पौधा लाए। लीची का फल गर्मियों के सीजन में होता हैं और इसके पौधें को भी बहुत ज्यादा देखभाल की जरुरत नहीं पड़ती हैं।

4. संतरा

संतरा का ग्राफ्टेड पौंधा भी आप गमलें में बहुत ही आसानी से लगा सकते हैं। कई लोगों को ये समस्या आती हैं कि उनके संतरा के पेड़ में फल नही आता हैं तो ऐसे में जब प्लांट की हाईट बढ़ने लगे तो उसके ऊपर से प्रूनिंग जरुर करें। इससे प्लांट हेल्दी बना रहेगा और उस पर फल भी भर – भर के आएगा।

5. नीबू

नीबू जो कि विटामिन सी का मुख्य श्रोत हैं। इसकी भी कई सारी वैरायटी होती हैं। अगर आप भी गमलें में लगा रहे हैं तो कलकता वाली वैराइटी का पौंधा ही लें या फिर ग्राफ्टेड पौंधा लें। नीबू की आप अच्छे से केयर करें समय पर पानी फर्टिलाइजर जरुर दें। जिससे यह बहुत जल्दी फल देने लगेगा।

6. अंजीर

अंजीर हमारी सेहद के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। इसे भी ग्राफ्टेड तरीके से गमलें में लगाया जा सकता हैं। इस पौधें की ज्यादा केयर नही करनी पड़ती हैं। इसे आप अपने गार्डन में लगाकर फ्री में अंजीर ले सकते हैं।

7. जामुन

ग्राफ्टेड जामुन को भी बहुत ही आसानी से गमलों में ग्रो किया जा सकता हैं। इसके लिए आपको थोडा बड़े गमलें की जरुरत पड़ेगी। लगभग 18 से 20 इंच तक का सीमेंट का गमला हो तो और अच्छा हैं। समय – समय पर इसकी कटिंग जरुर करें ताकि पौधा हेल्दी हो और खूब सारे फल दें।

8. सहतूत

सहतूत गर्मियों में होने वाला एक रसीला फल हैं। इसे भी ग्राफ्टिंग के द्वारा घर पर लगाया जा सकता हैं। इसकी कई वैरायटी मार्किट में आपको देखने को मिलेंगी। इस पौधें की भी समय – समय पर कट्टिंग जरुर करें ताकि पेड़ खूब घना और हरा – भरा हो। अगर इसे आप एक बार लगाते हैं तो ये फिर  हमेशा आपके गार्डन में बना रहता हैं।
इन सभी फलों को आप अपने घर पर गमलें में उगाकर ताजे फल ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें 

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *