5 शानदार और खुशबूदार पौधे जो आपके घर के साथ साथ महका देंगे पूरा बगीचा

नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका हमारे इस नए ब्लॉग में। हर कोई चाहता है की उनका घर और बगीचा हर समय खुशबू से महकता रहे। आजकल घर महकाने के लिए अलग-अलग रूम फ्रेशनर आ गए है।

लेकिन रूम फ्रेशनर में वो बात नही वो जो फूलो की असली खुशबू में है। बहुत से ऐसे लोग है, जो अपने गार्डन में अच्छे और खुशबूदार फूल लगाना चाहते है, लेकिन उन्हें इसकी सही जानकारी नही है।

 

लेकिन हम आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आ गए है, यहां हम आपको कुछ गार्डन टिप्स देंगे। साथ ही हैं आपको कुछ 5 शानदार और खुशबूदार पौधे की जानकारी देंगे जो आपके गार्डन की शौभा को बढ़ाएंगे और घर समेत पूरा बगीचा महका देंगे। आइए इन 5 पौधो के बारे ने विस्तार से जान लेते है।

5 शानदार और खुशबूदार पौधे

यहां हम आपको ऐसे कुछ 5 शानदार और  खुशबूदार पौधे के बारे में जानकारी देंगे। यह पौधे आपको आसानी से मिल जायेंगे साथ ही इसमें आपको ज्यादा देख भाल भी नही करनी होगी, न किसी केमिकल का इस्तेमाल करना होगा। पौधो को किस तरह से रखना है, पूरी जानकारी हम आपको नीचे विस्तार से बताएंगे।

1: पीली चमेली

पीली चमेली एक बहुत ही शानदार और सुंदर फूल देने वाला पौधा है। इसके फूल बहुत अच्छी खुशबूदार देते है, जो आपके बगीचे और घर को महका देगा। यह पौधा अधिकतर हिमाचली इकालो में पाया जाता है, इसमें आपको छोटे छोटे पीले फूल देखने को मिलते है।

इस पौधे में आपको ज्यादा कुछ नहीं बाद समय पर पानी देना होता है। अब गर्मियों का मौसम है तो इसे लगाने के लिए ये एक अच्छा समय है। पीली चमेली को सही तरह से उगने के लिए सूर्य प्रकाश की जरूरत है जो गर्मियों में भरपूर मिलता है।

2: मधुमालती

मधुमालती एक ऐसा पौधा है, जो आपके गार्डन में चार चांद लगा देगा। इसमें आपको नही बस साल में 2 बार खाध डालने की जरूरत पड़ती है। साथ ही आपको बस समय पर पौधे को पानी देना है यह 100% हरा भरा रहेगा। इस सुंदर पौधे को आप तेज गर्मी में भी लगा सकते है, यह आपको उतना ही सुंदर परिणाम देगा।

3:  डबल चांदनी

डबल चांदनी का पौधा आपके गार्डन के सुंदर को दुगना कर देगा। इस पौधे का इस्तेमाल अक्सर साज सजावट में भी किया जाता है। डबल चांदनी को आप तेज धूप और गर्मी में भी लगा सकते है यह बिल्कुल नही भी नही मुरझाएगा।

इसमें अंदर सफेद रंग के सुंदर और खुशबूदार फूल आते है, जो देखने में भी अच्छे लगते है। इस पौधे को आपको सिर्फ साल में एक बार खाद देनी होती है और समय पर पानी देना होता है।

4: पारिजात

परिजात के पौधे को लेकर अधिकतर लोगो की यह शिकायत होती है की यह पौधा जल्दी मुरझा जाता है। लेकिन यदि आप चाहते है की यह हरा भरा रहे तो आपको इस पौधे में ज्यादा खाद या पानी देने की जरूरत नहीं है।

आपको इसमें तब पानी देना है जब पौधे की मिट्टी पूरी सुख जाए। यह पौधा थोड़ा नाजुक होता है, ज्यादा खाद और पानी देने से यह मर जाता है। यह पौधा तेज गर्मी में सही से विकसित नहीं हो पाता, इसलिए इसे सितंबर के महीने में या उसके बाद लगाए।

5: रातरानी

रातरानी का पौधा सफेद रंग के सुंदर  और खुशबुदार फूल देता है। इस पौधे में रात के समय बहुत ही अच्छी खुशबू आती है, और सुबह के समय यह फूल झड़ जाते है।

रातरानी पौधा भी बहुत नाजुक होता है इसमें आपको ज्यादा पानी और खाद की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके फूलो की खुशबू दूर दूर कर जाती है और यह यकीनन आपके घर और गार्डन को महका देगा।

Ratrani (Queen of Night ) Flower Plant

आशा करते है 5 शानदार और खुशबूदार पौधे की यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। आपके पौधे तभी अच्छी तरह से विकसित हो पाएंगे, जब आप उनमें समय पर पानी और खाद देंगें। आपको रोज पानी या खाद नही देना है, इसका एक समय होता है।

ध्यान रहे तब भी आप पौधा लेने जाए तो उसे जमीन से न ले, सिर्फ गमले में लगे पौधे खरीदे। यकीनन आपके पौधे अच्छे और हरे भरे रहेंगे। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे, धन्यवाद।

ये भी पढ़ें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *